एसपी ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने किया अतरी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

0
IMG-20260811-WA0015.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अगस्त 2026

गयाजी: जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिव्यांजलि जायसवाल ने अतरी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली एवं लंबित कांडों की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली और उनके अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ अनुसंधान में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

एसपी ग्रामीण ने पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के अनुसंधान में गंभीरता बरतने तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को समय पर पूरा करने को कहा। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाना निरीक्षण का उद्देश्य लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page