शिक्षक दिवस पर याद किये गए राधाकृष्णन 

0
IMG-20250905-WA0265.jpg
Share with

खिजरसराय, शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थानों में छात्रों एवं शिक्षकों ने धूम धाम से शिक्षक दिवस मनाया। सरकारी एवं निजी विद्यालयों के अलावे कोचिंग संस्थानों में डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्य चित्र पर फूल चढ़ाने के साथ माल्यार्पण करने के साथ साथ केक काटा गया। प्रतिभा बाल विद्या मंदिर खिज़रसराय के प्रांगण में प्राचार्य राकेश कुमार ओझा एवं निदेशक अजय कुमार के साथ अन्य शिक्षकों एवं छात्रों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर धीरज कुमार पांडे एवं शम्भूनाथ ने भी छात्रों कों सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया। संत थॉमस इंग्लिश स्कुल में भी धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। प्राचार्य सिजो फ्रांसिस एवं निदेशक जिजेश पी के अलावे अन्य शिक्षकों के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page