दुखी परिजन से मिलकर जीप उपाध्यक्ष ने सांत्वना दिया.

0
IMG-20250906-WA0271.jpg
Share with

अतरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आपदा के कारण आकस्मित मौत के शिकार हुए मृतकों के परिजन से मिलकर शनिवार कों शीतल यादव ने सांत्वना दिया। अतरी से जदयू के संभावित उम्मीदवार के रूप में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्री यादव टेटुआ टाड़ पर मुन्नी चौधरी के घर जाकर उनके 13 वर्षीय पुत्र के पानी में डूब कर मौत होने कि सुचना पर पहुंचे और उन्हें सांत्वना देने के साथ उनके हलात देख कर उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने मोहड़ा के राजा बिगहा गाँव के सोनू साव के घर भी पहुंचे जिनके 13 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार कि मौत पिछले दिनों पानी में डूबने से हो गईं थी। इसके बाद जेठीयन साइड पर विश्वनाथ मांझी के घर भी सांत्वना देने पहुंचे जिनकी 5 वर्षीय पुत्री अनुष्का की मौत सर्पदंश से हो गईं थी। श्री यादव ने सभी कों आर्थिक सहयोग देने के साथ एसडीएम केशव आनंद से जल्द से जल्द आपदा की राशि पीड़ित परिवार कों दिलाने कों लेकर बात किया। इस मौके पर जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव औरंगजेब के अलावे पप्पू यादव एवं अन्य लोग भी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page