गयाजी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन थानों के थानाध्यक्ष बदले

0
image_search_1784865471107.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 24 जुलाई 2026,

गयाजी: पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने जिले के तीन पुलिस निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक आलोक रंजन, जो अब तक पुलिस केंद्र, गयाजी में पदस्थापित थे, उन्हें कोच थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कोच थाना के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार का तबादला कर उन्हें मगध मेडिकल थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, जो डीसीआरबी शाखा, पुलिस कार्यालय, गयाजी में कार्यरत थे, उन्हें शेरघाटी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

स्थानांतरण की सूची

1. आलोक रंजन – पुलिस केंद्र, गया ➜ थानाध्यक्ष, कोच थाना

2. सुबोध कुमार – थानाध्यक्ष, कोच थाना ➜ थानाध्यक्ष, मगध मेडिकल थाना

3. प्रमोद कुमार – डीसीआरबी शाखा, पुलिस कार्यालय, गयाजी ➜ थानाध्यक्ष, शेरघाटी थाना

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के स्थानांतरण किए जाते हैं। जिले के महत्वपूर्ण थानों में नए पदाधिकारियों की तैनाती से पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page