जहानाबाद में SLSP पोर्टल के लंबित आवेदनों की समीक्षा, डीएम ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

0
1784741066741.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 22 जुलाई 2026,

जहानाबाद: जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम (SLSP) पोर्टल पर प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए।

20 लंबित आवेदनों की हुई समीक्षा

बैठक में बताया गया कि SLSP पोर्टल पर कुल 20 आवेदन लंबित हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 3, राजस्व विभाग के 13, पेंशन से संबंधित 1 तथा पंचायती राज विभाग के 3 आवेदन शामिल हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य और राजस्व विभाग को विशेष निर्देश

जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं राजस्व, पेंशन एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित आवेदनों का निपटारा सुनिश्चित करने को कहा।

सहयोग’ पोर्टल का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान

बैठक में डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर एवं SLSP पोर्टल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध एवं संतोषजनक निष्पादन किया जाए तथा किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

नियमित समीक्षा और पोर्टल अपडेट पर जोर

जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आवेदनों की नियमित समीक्षा करें, पोर्टल पर अद्यतन जानकारी दर्ज करें तथा प्रत्येक आवेदक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page