बोधगया में बड़ी कार्रवाई, कार से 390 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद; चार तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260628-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 जून 2026,

गयाजी: जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के दो मुहान इलाके में मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक कार से करीब 390 लीटर से अधिक शराब जब्त की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

होंडा सिटी कार से मिली शराब की खेप

मद्यनिषेध विभाग ने एक उजले रंग की Honda City कार (पंजीकरण संख्या WB-06G-5113) को जब्त किया। वाहन की बीच वाली सीट और डिक्की की तलाशी लेने पर 132 बोतल विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 54 लीटर है, तथा 672 कैन बीयर, जिसकी कुल मात्रा 336 लीटर है, बरामद की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसके अलावे मौके से चार आरोपियों के साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

1. चन्दन कुमार (24 वर्ष), पिता योगेन्द्र राम, निवासी नरमा, थाना हुलासगंज, जिला जहानाबाद।

2. रौशन कुमार (26 वर्ष), पिता रामनन्द शर्मा, निवासी महमदपुर, थाना काको, जिला जहानाबाद।

3. कुन्दन कुमार कश्यप (35 वर्ष), पिता रामध्यान शर्मा, निवासी महमदपुर, थाना काको, जिला जहानाबाद।

4. सिकु कुमार (25 वर्ष), पिता राकेश कुमार, निवासी बढ़ौना, थाना काको, जिला जहानाबाद।


लाइनर वाहन से भी दो आरोपी पकड़े गए

मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध कार को पकड़ा गया, जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में सहयोग कर रहे दूसरे वाहन से भी दो अन्य आरोपियों को दबोच लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित शराब तस्करी गिरोह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की कार्रवाई

इस छापेमारी दल में निरीक्षक मद्यनिषेध उमेश चन्द्र, मद्यनिषेध सिपाही विजय कुमार राय, विकाश कुमार, गृहरक्षक जवानों एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस और मद्यनिषेध विभाग अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page