फतेहपुर में 400 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त

0
IMG-20260618-WA0005.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 जून 2026,

गयाजी: मद्यनिषेध विभाग ने फतेहपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक टेंपो को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर-वजीरगंज मुख्य मार्ग से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ददौर मोड़ महुआई के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक काले रंग के एपी पियाजियो टेंपो को रोककर तलाशी ली गई।

टेंपो से बरामद हुई 400 लीटर चुलाई शराब

तलाशी के दौरान वाहन से 5-5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के 80 पाउच बरामद किए गए। कुल मिलाकर 400 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। पुलिस ने शराब के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि टेंपो का पंजीकरण नंबर घिसा हुआ था, जिसकी जांच की जा रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र कुमार सिंह (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय मुंगेश्वर सिंह, निवासी कुसुमहार, थाना वजीरगंज, जिला गयाजी के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की कार्रवाई

इस अभियान का नेतृत्व मद्यनिषेध निरीक्षक उमेश चन्द्र ने किया। छापेमारी दल में मद्यनिषेध सिपाही विजय कुमार राय के अलावा गृहरक्षक जवान एवं सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। टीम की सतर्कता के कारण बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप को पकड़ने में सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page