खिजरसराय में बंद रहा प्राथमिक विद्यालय, एसडीएम ने की जांच

0
IMG-20250902-WA0004.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी |गयाजी|2 सितंबर 2025,


खिजरसराय प्रखंड के हथियावा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर मंगलवार को बंद पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नीमचक बथानी के अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद को दी।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में केवल एक ही शिक्षिका कार्यरत हैं। उनके पति की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने सोमवार को ही बीआरसी में विद्यालय बंद रहने की सूचना दी थी। इसके बावजूद विद्यालय में किसी अन्य शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई।

सूचना मिलते ही एसडीएम स्वयं जांच के लिए विद्यालय पहुंचे। इस बीच, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दोपहर करीब 1 बजे एक शिक्षक को विद्यालय भेजा। संबंधित शिक्षक ने बताया कि उन्हें भी केवल 15 मिनट पहले विद्यालय जाने का निर्देश मिला था।

जांच के दौरान विद्यालय में मात्र 22 छात्र उपस्थित थे, जबकि औसत उपस्थिति लगभग 60 छात्रों की रहती है। इस पर एसडीएम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दूरभाष पर कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड अंतर्गत सभी एक-शिक्षकीय विद्यालयों में अविलंब शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए ताकि बच्चों के पठन पाठन पर कोई आंच न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page