सीयूएसबी के 8 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट, क्षमतालय फाउंडेशन ने दिया जॉब ऑफर

0
IMG-20260513-WA0008.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 मई 2026,

गयाजी: बुधवार को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के आठ विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन हुआ है। चयनित छात्र एम.ए. समाजशास्त्र एवं एम.एस.डब्ल्यू. अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं, जिन्हें क्षमतालय फाउंडेशन द्वारा जॉब ऑफर दिया गया है।

इन छात्रों का हुआ चयन

प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों में काजल किरण, साक्षी सुमन, वर्षा सिन्हा, सौरव कुमार, अर्पिता महापात्रा, मुस्कान राज, सृष्टि प्रिया एवं रितिक कुमार शामिल हैं।

विभागीय प्लेसमेंट सेल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव का समन्वयन विभागीय प्लेसमेंट सेल के सदस्य प्रो. समापिका महापात्रा एवं डॉ. जितेंद्र राम द्वारा किया गया। उन्होंने योजना निर्माण से लेकर क्रियान्वयन तक पूरी प्रक्रिया का संचालन किया।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद हुआ चयन

क्षमतालय फाउंडेशन बिहार में शिक्षा, आजीविका एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत एक प्रमुख नागरिक समाज संगठन है। सीयूएसबी में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान का प्रतिनिधित्व अभिषेक तिवारी एवं शुभम भकत ने किया।

चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्री-प्लेसमेंट टॉक, लिखित परीक्षा, समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसके बाद विद्यार्थियों का चयन किया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह एवं कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इनके अलावे विभागाध्यक्ष प्रो. एम. विजय कृष्ण शर्मा सहित प्रो. अनिल कुमार सिंह झा, डॉ. सनत कुमार शर्मा, डॉ. हरेश नारायण पांडेय, डॉ. प्रियरंजन, डॉ. पारिजात प्रधान एवं डॉ. ए.पी. कबीर ने भी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page