नीमचक बथानी कोर्ट परियोजना के लिए 6.91 एकड़ भूमि अधिग्रहण, 11 मई को जनसुनवाई

0
image_search_1778001667930.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 मई 2026,

गयाजी: जिले के जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में प्रस्तावित नीमचक बथानी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, न्यायिक पदाधिकारियों के आवास और संपर्क पथ निर्माण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस परियोजना के तहत खिजरसराय अंचल के मौजा जिनोरचक (थाना संख्या-73) में 6.91 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया जाना है।

भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव का आकलन (SIA) कराने के लिए अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान, पटना को चयनित किया गया था। संस्थान द्वारा तैयार SIA ड्राफ्ट रिपोर्ट जिला भू अर्जन कार्यालय, गयाजी को प्राप्त हो चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशासन के अनुसार, इस ड्राफ्ट रिपोर्ट के आधार पर आम जनता की राय और आपत्तियाँ जानने के लिए 11 मई 2026 को दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक खिजरसराय अनुमंडल कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में शामिल होकर अपने सुझाव और आपत्तियाँ दर्ज कराएं, ताकि परियोजना को पारदर्शी और जनहितकारी तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page