प्रेस एंड फॉर्म्स, गयाजी मामले में फेयरडील स्टील को ब्लैकलिस्ट करने के लिए कि गई अनुशंसा

0
image_search_1777997822174.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 मई 2026,

गयाजी: प्रेस एंड फॉर्म्स, गयाजी में अनुपयोगी सामग्रियों के निपटान से जुड़े मामले में लापरवाही सामने आने पर चयनित एजेंसी मेसर्स फेयरडील स्टील, समस्तीपुर को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई प्रभारी अधीक्षक रजनीकांत कुमार की अनुशंसा पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग, बिहार की स्वीकृति के बाद 29 जून 2024 को प्रकाशित निविदा में उच्चतम दर के आधार पर मेसर्स लक्ष्मी इंटरप्राइजेज (H₁) और मेसर्स फेयरडील स्टील (H₂) का चयन किया गया था। हालांकि H₁ पहले ही ब्लैकलिस्ट हो चुकी थी, जिसके बाद H₂ को सामग्री उठाव की जिम्मेदारी दी गई।

प्रेस एंड फॉर्म्स, गयाजी द्वारा कई बार सूचना और स्मरण पत्र भेजे जाने के बावजूद संबंधित फर्म ने सामग्री उठाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसे सरकारी कार्य में लापरवाही मानते हुए विभाग ने कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की।

वित्त विभाग, बिहार ने बिहार वित्त नियमावली के नियम 146(6) के तहत मेसर्स फेयरडील स्टील को काली सूची में डालने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से सरकारी कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित होगी और भविष्य में लापरवाही बरतने वाले एजेंसियों पर सख्त संदेश जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page