05 मई को वियतनाम राष्ट्रपति के बोधगया दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 03 मई 2026,
गयाजी: 05 मई को प्रस्तावित वियतनामी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बोधगया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक डायवर्जन के जरिए प्रशासन ने वीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित और सुचारू बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक निम्न मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा—
🔹05 नंबर गेट – हवाई अड्डा – टेकुना फार्म – दोमुहान – नोड नंबर 01 – महाबोधि मंदिर मार्ग
🔹नोड नंबर 01 से करमापा मंदिर जाने वाली सड़क
इस दौरान आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह वर्जित रहेगी, ताकि वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए।
वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
बोधगया और गयाजी के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है—
🔹शेरघाटी – चेरकी – गुलेरियाचक – सिकरिया मोड़ रूट
इस मार्ग से यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग मिल सके।
