घोषी बाजार में मोरल ग्रुप ऑफ कंपनीज का फ्रेंचाइजी ब्रांच ऑफिस शुरू, रोजगार और कारोबार को मिलेगी नई गति
आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 28 अप्रैल 2026,
जहानाबाद: जिले के घोषी बाजार में 28 अप्रैल 2026 को मोरल ग्रुप ऑफ कंपनीज के नए फ्रेंचाइजी ब्रांच ऑफिस का भव्य उद्घाटन किया गया। खपुरा मोड़ पर स्थित इस नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कंपनी से जुड़े पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस नए ब्रांच के खुलने से क्षेत्र में रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
फीता काटकर हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के एजीएम शैलेन्द्र शर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मोरल ग्रुप ऑफ कंपनीज आज देश भर में तेजी से विस्तार कर रही है और घोषी में इस नई शाखा के खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
रोजगार और विस्तार पर फोकस
शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि कंपनी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ होटल और हॉस्पिटल चेन के क्षेत्र में भी विस्तार कर रही है। इससे आने वाले समय में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
सम्मान के साथ रोजगार का अवसर
फ्रेंचाइजी ऑनर पप्पू कुमार ने कहा कि मोरल ग्रुप देशभर में कार्य कर रही एक ऐसी संस्था है, जो बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक अवसर भी प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि यहां आयुर्वेदिक उत्पादों के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण घरेलू सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विभिन्न सेक्टर में कार्यरत कंपनी
फ्रेंचाइजी मैनेजर विकास कुमार ने जानकारी दी कि कंपनी कुल 42 सेक्टर में कार्य करती है, हालांकि फिलहाल उन्हें FMCG, क्रेडिट कोऑपरेटिव, रियल एस्टेट और फार्मा सहित 15 सेक्टर में काम करने की अनुमति प्राप्त है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कंपनी से जुड़ने से पहले इसकी जानकारी लें उसके बाद हमारे साथ जुड़कर इसका लाभ उठाएं।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के फ्रेंचाइजी मॉडल से छोटे शहरों और कस्बों में उद्यमिता को बढ़ावा मिलता है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बेहतर उत्पाद और सेवाएं भी उपलब्ध होती हैं।
उद्घाटन समारोह में धनंजय कुमार, अखिलेश कुमार, श्रवण कुमार, कमलेश जी, सम्भुनाथ जी, रामाकांत जी सहित मोरल परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
