प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया गया केंद्रीय कारा व बाल गृहों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

0
IMG-20260428-WA0010.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 अप्रैल 2026,

गयाजी; मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी प्रदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में केंद्रीय कारा, पर्यवेक्षक गृह, बाल गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और कमियों की जानकारी ली। उन्होंने सुधारात्मक कदम उठाने और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लीगल एड क्लीनिक का भी किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीम ने केंद्रीय कारा में संचालित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं की समीक्षा की गई और इसे और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

सुधारात्मक पहल पर जोर

न्यायाधीश ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निरीक्षण में सामने आई कमियों को जल्द दूर किया जाए, ताकि संस्थानों में रह रहे बच्चों और बंदियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास, सीजीएम प्रकाश कुमार राय, सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद, एडीसीपीयू अविनाश कुमार, साइबर क्राइम थाना के प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय कारा में जेल अधीक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह एवं डिप्टी चीफ लीगल काउंसिल के. के. पाठक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page