सीयूएसबी में एनएसएस द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 42 यूनिट रक्त संग्रह
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 अप्रैल 2026,
गयाजी; दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गयाजी के संयुक्त तत्वावधान में मालवीय भवन स्थित योग सेंटर हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराना था।
कुलपति ने बताया सच्ची सेवा
कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने एनएसएस द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति सच्ची सेवा बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य न केवल मानवता की सेवा हैं, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।
छात्रों में दिखा उत्साह
तेज गर्मी और आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं के बावजूद छात्र-छात्राओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर के दौरान कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है।
एनएसएस टीम ने संभाली जिम्मेदारी
जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम के अनुसार, शिविर का आयोजन एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. पारिजात प्रधान के नेतृत्व में तथा एनएसएस समन्वयक प्रो. ऊषा तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रो. तिवारी ने रक्तदान को समाज निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
सामाजिक जिम्मेदारी पर दिया जोर
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कैंपस को सामाजिक रूप से मजबूत बनाते हैं और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर विभिन्न संकायों के शिक्षक प्रो. एम. विजय कुमार शर्मा, डॉ. हरेश नारायण पाण्डेय, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. रिंकी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. आनंद गुप्ता सहित कई शिक्षकों की उपस्थिति रही। वहीं छात्र-छात्राओं में रितिक कुमार सिंह, भारत प्रसाद, मधुसूदन, शिवम, सौरव, वेदिका, प्रेरणा, नंदिनी, काजल, अभिषेक, प्रेम प्रकाश, अनुराग, शिखा समेत अन्य ने वालंटियर के रूप में सक्रिय योगदान दिया।
