विश्व पृथ्वी दिवस पर सीयूएसबी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 अप्रैल 2026
गयाजी; दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में World Earth Day के अवसर पर जियोलॉजी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में पौधारोपण के साथ हुई।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इस वर्ष की थीम ‘आवर पावर, आवर प्लेनेट’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और कम-से-कम एक पेड़ को गोद लेकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
कार्यक्रम के तहत जियोलॉजी विभाग द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में पुरस्कार
जियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार सिंह ने बताया कि ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 3000 रुपये, द्वितीय को 2000 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले को 1000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
आयोजन में शिक्षकों की भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मिलनकुमार शर्मा, डॉ. विकल कुमार सिंह, डॉ. धीरेंद्र कुमार सहित विभाग के अन्य प्राध्यापकों की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
