राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को गति, गयाजी में प्रचार वाहन रवाना

0
IMG-20260420-WA0000.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 अप्रैल 2026,

गयाजी: नेशनल लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी, नई दिल्ली एवं बिहार स्टेट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को गयाजी जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रधान जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

प्रचार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प्रदीप कुमार मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे का प्रभावी मंच है।

कई प्रकार के मामलों का होगा समाधान

उन्होंने जानकारी दी कि लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामलों, चेक बाउंस, सिविल वाद, पारिवारिक विवाद, कुटुंब न्यायालय के मामले, मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान एवं ग्राम कचहरी से जुड़े क्षतिपूर्ति मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा।

अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील

इस अवसर पर अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक राजीनामा योग्य मामलों को लोक अदालत में लाकर उनके निपटारे में सक्रिय भूमिका निभाएं।

सफल आयोजन के लिए प्रयास तेज

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास ने भी लोक अदालत की सफलता के लिए अधिक से अधिक मामलों को शामिल करने और संबंधित पक्षकारों के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य उपस्थित

इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा, एडीजे-1 शशिकांत ओझा, बार के पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page