गयाजी में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार शिविर, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

0
image_search_1775236852639.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 अप्रैल 2026,

गयाजी: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को अवर प्रदेशीय नियोजनालय केन्दूई में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे 22 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपने बायोडाटा के साथ शिविर में पहुंचे और इस अवसर का लाभ उठाएं।

50 पदों पर होगी भर्ती

इस रोजगार शिविर में ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पीकर पैकर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वेतन और सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 18,000 रुपये (CTC) प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा एक महीने का हॉस्टल, कैंटीन और बस सुविधा भी कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। नौकरी का स्थान बैंगलोर और मुंबई निर्धारित किया गया है।

निशुल्क है पूरी प्रक्रिया

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस रोजगार शिविर की पूरी चयन प्रक्रिया निशुल्क है। किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page