गैस कालाबाजारी के आरोप में दो भेजे गए जेल, 26 सिलेंडर और 69 उपभोक्ता कार्ड जब्त

0
image_search_1775410875310.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 अप्रैल 2026,

गयाजी; शनिवार को देर रात गश्त के दौरान मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा नगर में एक मकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर कालाबाजारी की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की।

भागने की कोशिश में दबोचे गए आरोपी

छापेमारी के दौरान दो व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह (50 वर्ष) और सन्नी कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गयाजी जिले के ही निवासी हैं और रिश्ते में पिता पुत्र है।

अलग अलग कंपनियों के कुल 26 सिलेंडर बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 26 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए, जिनमें इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेंडर शामिल हैं। जांच में पाया गया कि सभी व्यावसायिक सिलेंडर खाली थे, जबकि घरेलू सिलेंडरों में कुछ भरे, कुछ आंशिक भरे और कुछ खाली पाए गए।

विस्तृत विवरण:

◻️इंडेन गैस: कुल 13 सिलेंडर
🔹2 व्यावसायिक (खाली)
🔹11 घरेलू (5 भरे, 1 आंशिक, 5 खाली)
◻️भारत गैस: कुल 9 सिलेंडर
🔹2 व्यावसायिक (खाली)
🔹7 घरेलू (1 भरा, 2 आंशिक, 4 खाली)
◻️एचपी गैस: कुल 4 सिलेंडर
🔹1 व्यावसायिक (खाली)
🔹3 घरेलू (2 भरे, 1 आंशिक)

69 उपभोक्ता कार्ड और दस्तावेज भी जब्त

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 69 उपभोक्ता कार्ड बरामद किए, जो विभिन्न गैस एजेंसियों से संबंधित हैं। इसके अलावा कई खाता-बही (डे बुक) भी जब्त की गई हैं, जिनसे इस अवैध कारोबार के नेटवर्क और लेन-देन का संकेत मिलता है।

संगठित गिरोह के रूप में चल रहा था अवैध कारोबार

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे थे। घनी आबादी के बीच इस तरह का अवैध भंडारण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

छापेमारी के दौरान पकड़ाए व्यक्तिों से बरामद कार्ड एवं गैस सिलिंडर के बारे में पुछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। मेरे द्वारा भी पुछताछ करने पर सिलिंडर एवं कार्ड के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

दीप्ति मोनाली, थानाध्यक्ष मुफ्फसिल

एफआईआर दर्ज, आरोपियों को भेजा गया जेल

मुफस्सिल थाना में दोनों आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गैस कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page