मंडई वीयर परियोजना का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, 34.28 करोड़ मुआवजा अब तक भुगतान

0
1775322979864.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 04 अप्रैल 2026,

जहानाबाद: शनिवार को जिले की डीएम अलंकृता पाण्डेय और एसपी अपराजित लोहान ने मंडई वीयर परियोजना का संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न कार्यों और प्रगति की समीक्षा की गई।

722 रैयतों को 34.28 करोड़ का भुगतान

निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि परियोजना के तहत कुल 56 करोड़ रुपये मुआवजा राशि का भुगतान किया जाना है। जिसमें अब तक 722 रैयतों/भू-स्वामियों को 34.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों को जल्द भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कैंप लगाकर भुगतान तेज करने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने बंधुगंज मौजा में नियमित कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया।
साथ ही मोदनगंज अंचल में लंबित 128 एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र) में से 12 जारी किए गए हैं, जबकि शेष को जल्द निर्गत करने का निर्देश दिया गया।

निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर

डीएम ने मंडई वीयर और उससे जुड़ी दाईं-बाईं मुख्य नहर प्रणाली के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यपालक अभियंता और संवेदक को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परियोजना में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर डायल 112 या नजदीकी थाना से पुलिस सहायता लेने को कहा गया।

भूमि संबंधित मामलों के निष्पादन के निर्देश

निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता को बकास्त भूमि से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निपटारा कर रैयतीकरण करने का निर्देश दिया गया। वहीं अंचल अधिकारी, मोदनगंज को प्रभावित सरकारी भूमि के स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।

परियोजना से बढ़ेगी सिंचाई क्षमता

मंडई वीयर परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावना है।

इस मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page