खिजरसराय से अपहृत छात्रा की सकुशल बरामदगी, एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार

0
IMG-20250826-WA0007.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी |गयाजी, 26 अगस्त 2025।


खिजरसराय थाना क्षेत्र में छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया और एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 अगस्त 2025 को वादी द्वारा थाना खिजरसराय में लिखित आवेदन दिया गया था कि उसकी पुत्री पढ़ने गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में आवेदन दिया।

इस पर खिजरसराय थाना कांड संख्या-333/25, दिनांक-25.08.2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। थानाध्यक्ष खिजरसराय ने आसूचना संकलन कर त्वरित छापेमारी की। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया और एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:

विक्की कुमार, पिता – प्रदीप प्रसाद, निवासी – सिशवर बेलदारी, थाना खिजरसराय, जिला गयाजी।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और अग्रतर विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page