सीयूएसबी के फिजिक्स विभाग के पांच छात्रों ने गेट 2026 में मारी बाज़ी, शानदार रैंक के साथ हासिल की सफलता

0
IMG-20260330-WA0006.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 30 मार्च 2026,

गयाजी; दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ फिजिकल एंड केमिकल साइंसेज अंतर्गत फिजिक्स विभाग के छात्रों ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है।

छात्रों का शानदार प्रदर्शन

फिजिक्स विभाग की छात्रा रितिका ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 800 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वहीं सूर्यबार्ता साहा ने AIR 975 के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा पुष्पक बनर्जी (AIR 1376), अभिषेक तिवारी (AIR 1610) और सुबोध कुमार (AIR 2590) ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गेट 2026 के लिए अर्हता हासिल की।

कुलपति ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह एवं कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों और संकाय सदस्यों ने सफल छात्रों को बधाई दी। कुलपति ने छात्रों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम के साथ-साथ शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और मेंटरशिप को दिया।

शिक्षकों ने सराहा परिश्रम

जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि विभागाध्यक्ष प्रो. बुधेंद्र कुमार सिंह सहित प्रो. वेंकटेश सिंह, प्रो. विजय राज सिंह, डॉ. अखिलानंद कुमार, डॉ. रोहित रंजन शाही, डॉ. नितिन चंद्रा, डॉ. लखविंदर सिंह एवं डॉ. पुनीत मिश्रा ने छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

50 से अधिक छात्रों को मिली सफलता

गौरतलब है कि सीयूएसबी के 50 से अधिक छात्रों ने इस वर्ष गेट 2026 जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page