संवास सदन में पितृपक्ष मेला नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन, तीर्थयात्रियों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

0
1000815316
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी, 25 अगस्त 2025

गयाजी। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने सोमवार को विष्णुपद स्थित संवास सदन कार्यालय में पितृपक्ष मेला 2025 के अवसर पर बनाए गए नियंत्रण कक्ष (कॉल-सेंटर) का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह कॉल-सेंटर नेहरू युवा केन्द्र के प्रशिक्षित वोलंटियर्स द्वारा संचालित किया जाएगा।

डीएम ने बताया कि पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न राज्यों एवं देशों से आने वाले तीर्थयात्रियों को आवश्यक जानकारी और त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

👉 जारी हेल्पलाइन नंबर

  • ई-समाधान/आईवीआरएस नंबर : 9266628168
  • मेन लाइन एवं हंटिंग लाइन : 0631-2222500
  • जिला नियंत्रण कक्ष नंबर : 0631-2222253/59

इन नंबरों पर यात्रियों को सीधे संबंधित पदाधिकारियों से जोड़ा जाएगा ताकि उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।

24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम


अभी नियंत्रण कक्ष सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हो रहा है, लेकिन पितृपक्ष मेला अवधि में इसे 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा। कॉल सेंटर में फ्री वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

अन्य व्यवस्थाएं

  • देवघाट और अक्षयवट पर भी अस्थायी नियंत्रण कक्ष एवं पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे।
  • घाटों और वेदियों के पास खोया-पाया केंद्र स्थापित कर यात्रियों की मदद की जाएगी।
  • खोए हुए तीर्थयात्रियों को मिलने तक अस्थायी रूप से टेंट सिटी में रखा जाएगा।

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी कॉल्स की मॉनिटरिंग कर प्रतिवेदन तैयार किया जाए, ताकि यह पता चल सके कि किस प्रकार की समस्याओं पर सबसे ज्यादा फोन आ रहे हैं। साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page