किलकारी गया में कराटे बेल्ट टेस्ट और सेमिनार का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाया दमखम

0
IMG-20260315-WA0004.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 मार्च 2026,

गयाजी; किलकारी बिहार बाल भवन में रविवार को कराटे बेल्ट टेस्ट एवं कराटे सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के जनरल सेक्रेटरी प्रशांत रंजन, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार, सहायक लेखा पदाधिकारी गुड़िया कुमारी, सीआरपी सोनम कुमारी, नेशनल प्लेयर चंदन कुमार तथा राजा अली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

लगभग 50 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

इस आयोजन में किलकारी बिहार बाल भवन गयाजी एवं किलकारी बाल केंद्रों के लगभग 50 बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों और आत्मरक्षा के दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

बेल्ट टेस्ट में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

कराटे बेल्ट टेस्ट के दौरान बच्चों ने अपने-अपने स्तर के अनुसार ब्लैक बेल्ट, ब्राउन बेल्ट, ग्रीन बेल्ट, ऑरेंज बेल्ट और येलो बेल्ट के लिए प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों की निगरानी में बच्चों ने अनुशासित तरीके से अपनी कला का प्रदर्शन किया और सफलतापूर्वक बेल्ट प्राप्त किए।

सेमिनार में आत्मरक्षा और फिटनेस पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के दौरान आयोजित कराटे सेमिनार में बच्चों को आत्मरक्षा, शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता और अनुशासन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों और अतिथियों ने बताया कि कराटे केवल एक खेल नहीं बल्कि एक जीवन शैली है, जो व्यक्ति को आत्मविश्वासी, साहसी और अनुशासित बनाता है।

बच्चों के समग्र विकास के लिए किलकारी का प्रयास

इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने कहा कि किलकारी का उद्देश्य बच्चों को केवल कला और खेलों का प्रशिक्षण देना नहीं बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि कराटे जैसे प्रशिक्षण बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं और आज के समय में आत्मरक्षा का ज्ञान प्रत्येक बच्चे के लिए आवश्यक है।

अभिभावकों ने की बच्चों की सराहना

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। बच्चों की शानदार प्रस्तुति देखकर अभिभावकों ने उनकी जमकर सराहना की और किलकारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। किलकारी के कराटे प्रशिक्षण से जुड़े कई बच्चों ने पूर्व में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रशिक्षण में शामिल बच्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page