सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” पहल, डीएम ने 200 से अधिक लोगों की सुनी फरियाद

0
IMG-20260213-WA0002.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 फरवरी 2026,

गयाजी; राज्य सरकार के निर्देशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के अंतर्गत नागरिकों की दैनिक समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में डीएम शशांक शुभंकर ने समाहरणालय कक्ष में 200 से अधिक आमजन से मिलकर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस—सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल तथा जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों से निर्धारित समय में मिल सकते हैं। यह व्यवस्था शासन के निर्देशानुसार पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में भी अधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी शिकायतों पर कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासनिक तंत्र को सजग एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है ताकि आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page