SSP की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, थानों की कार्यप्रगति पर की गहन समीक्षा

0
IMG-20260210-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 फरवरी 2026,

गयाजी। आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, गयाजी, अपर पुलिस अधीक्षक, गयाजी, जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं जिले के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानों की माह भर की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में विशेष रूप से गिरफ्तारी के आंकड़े, लंबित कांडों की स्थिति, कुर्की, वारंट एवं इश्तिहार के निष्पादन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन मूल्यांकन किया गया।

गोष्ठी के अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक ने आगामी माह के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को बेहतर अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page