फतेहपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: 372 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

0
Screenshot_2026_0210_171552.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 फरवरी 2026,

गयाजी। जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के उद्देश्य से गयाजी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहपुर थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो चारपहिया वाहनों से कुल 372 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी जयपुर मोड़ और गोहरा सौजाना के पास की गई, जहां से कुल 786 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 1. राहुल कुमार (पिता– विनय कुमार, निवासी– महादेव बिगहा, खिजरसराय, जिला गया), 2. विजय कुमार (पिता– रामगरीब रविदास, निवासी– रोसाइया, बरही, जिला हजारीबाग) और 3. अमर कुमार सिंह (पिता– संतोष सिंह, निवासी– पड़रिया, चौपारण, जिला हजारीबाग) के रूप में की गई है।

इस पूरी कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक मो. हावील, अजय कुमार सिंह, सिपाही गौतम कुमार तथा होमगार्ड प्रवीण कुमार, वरुण कुमार और सुनील कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस ने जब्त किए गए दोनों चारपहिया वाहनों, शराब की खेप और गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद थाना शेरघाटी को सौंप दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page