डेल्हा थाना में 6 फरवरी को होगा जन संवाद कार्यक्रम, एसएसपी सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं

0
IMG-20260204-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 04 फरवरी 2026,

गयाजी; बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गयाजी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम डेल्हा थाना परिसर में दिनांक 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित होगा।

इस जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार के द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों को सीधे सुनना, पुलिस–जनता संबंधों को और अधिक मजबूत करना तथा प्राप्त शिकायतों का विधि-सम्मत और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।

गयाजी पुलिस ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर डेल्हा थाना में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी के समक्ष रखें। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह के जन संवाद कार्यक्रम से पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।

गयाजी पुलिस ने नागरिकों से इस पहल में सक्रिय सहभागिता की अपील की है, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान समयबद्ध रूप से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page