केन्द्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला : नीतीश कुमार

0
Screenshot_2026_0201_200843.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | पटना | 01 फरवरी 2026,

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक, स्वागत योग्य, प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे देश के विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार को मिलेगा लाभ

इस बार केन्द्रीय बजट में देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इनमें वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण बिहार के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। इससे राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रीय जलमार्ग विस्तार से व्यापार को बढ़ावा

बजट में देशभर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित करने की घोषणा की गई है। इसके तहत पटना एवं वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जलमार्गों के विस्तार से बिहार के कई शहरों को लाभ मिलेगा और राज्य के उत्पादों के निर्यात में वृद्धि होगी, जिससे व्यापारिक एवं व्यावसायिक गतिविधियां सशक्त होंगी।

रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास पर जोर

इस बजट में बड़े टेक्सटाइल पार्क, महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के सहयोग का प्रावधान किया गया है। इससे बिहार सहित पूरे देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।

पूर्वोदय’ राज्यों पर विशेष फोकस स्वागत योग्य

विकास और रोजगार के अवसरों को तेज करने के लिए ‘पूर्वोदय’ राज्यों एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की घोषणा अत्यंत सराहनीय है। इससे बिहार को औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना के विकास तथा युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

शहरी विकास और छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में शहरों के विकास हेतु किए गए प्रावधानों से बिहार में शहरीकरण को नई गति मिलेगी। इससे आधारभूत संरचना मजबूत होगी और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बजट में देश के सभी जिलों में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण की घोषणा की गई है, जिससे उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page