मुख्यमंत्री ने शहादत दिवस पर बापू टावर आधारित विशेष डाक आवरण का किया लोकार्पण

0
1769795245197.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | पटना | 30 जनवरी 2026,

पटना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में डाक विभाग के सहयोग से बापू टावर पर आधारित विशेष डाक आवरण का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बापू टावर महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय जैसे मूल मूल्यों को समर्पित एक भव्य एवं आधुनिक स्मारक है। उन्होंने कहा कि विशेष डाक आवरण के माध्यम से बापू टावर का राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार होगा और नई पीढ़ी को गांधीजी के आदर्शों से जोड़ने में यह पहल सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और बापू टावर जैसे स्मारक उनके संदेशों को जीवंत रखने का कार्य करते हैं।

उल्लेखनीय है कि बापू टावर की परिकल्पना वर्ष 2017 में चंपारण शताब्दी समारोह के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई थी। वर्ष 2018 में इसका शिलान्यास किया गया तथा 02 अक्टूबर, 2024 को इसका विधिवत उद्घाटन हुआ।

विशेष डाक आवरण के लोकार्पण के साथ ही राज्य सरकार एवं डाक विभाग की यह संयुक्त पहल गांधीजी के विचारों को देशभर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page