नगर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

0
IMG-20260116-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 जनवरी 2026,

गयाजी; आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना तथा कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सुनिश्चित करना था।

बैठक के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा लंबित एवं निष्पादित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कांडों के शीघ्र निष्पादन, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में कार्यप्रणाली की नियमित जांच करने तथा गश्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी गश्ती व्यवस्था से अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page