मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा से जनकल्याण और विकास के नए अध्याय की शुरुआत की

0
1768539427934.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 16 जनवरी 2026,

पटना/पश्चिम चंपारण। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के माध्यम से जनकल्याण और विकास के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। यह यात्रा पश्चिम चंपारण जिले से आरंभ हो रही है, जहां मुख्यमंत्री जिले की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा करेंगे।

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुल ₹153 करोड़ की लागत से 125 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹29 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 36 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इन योजनाओं का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और आमजन को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना है।

कृषि और औद्योगिक विकास पर विशेष फोकस

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री किसान मेला एवं कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। इसके माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत यंत्रों और नवीन कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी, जिससे कृषि उत्पादन और आय में वृद्धि हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र कुमार बाग का भ्रमण एवं निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान औद्योगिक विकास की प्रगति की समीक्षा कर स्थानीय स्तर पर निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

समृद्धि यात्रा से विकास को नई गति

समृद्धि यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री सीधे जनता से संवाद कर जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं की स्थिति का आकलन करेंगे। यह यात्रा राज्य में संतुलित विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page