सुशील कुमार ने संभाला पदभार, गयाजी को मिला नया एसएसपी

0
IMG-20260113-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 जनवरी 2026,

गयाजी; मंगलवार दिनांक 13 जनवरी 2026 को सुशील कुमार ने गयाजी जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद का विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में उन्हें सुसज्जित पुलिस बल द्वारा अनुशासित एवं सम्मानपूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर गयाजी पुलिस परिवार की ओर से सुशील कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा से जुड़े विषयों पर वरीय अधिकारियों से संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुशील कुमार ने कहा कि गयाजी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, पारदर्शी पुलिसिंग तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे बनाए रखना और मजबूत करना आवश्यक है।

उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि टीमवर्क और जवाबदेही के साथ कार्य करने से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

नवपदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक और प्रभावी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page