तकनीकी कारणों से रुकी 219 पेंशन फिर से हुई बहाल, बैकलॉग राशि भी खातों में भेजी गई

0
1767987067535.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 जनवरी 2026,

गयाजी; जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए राहत भरी खबर है। तकनीकी एवं अन्य कारणों से पिछले छह माह से रुकी हुई 219 पेंशनधारियों की पेंशन को पुनः चालू करने की स्वीकृति जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा दी गई है। इसके साथ ही संबंधित लाभुकों को बैकलॉग की पूरी राशि वर्तमान माह की पेंशन के साथ उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेंशन बहाल किए गए लाभुकों में बेलागंज प्रखंड के 5, नगर प्रखंड के 53, वजीरगंज प्रखंड के 44, बाराचट्टी प्रखंड के 10, टिकारी प्रखंड के 9, गुरुआ प्रखंड के 17, फतेहपुर प्रखंड के 33, डोभी प्रखंड के 3, मोहनपुर प्रखंड के 8, बोधगया प्रखंड के 8, कोच प्रखंड के 8, इमामगंज प्रखंड के 18 तथा मानपुर प्रखंड के 3 पेंशनधारी शामिल हैं।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि इन सभी पेंशनधारियों की पेंशन तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से रुकी हुई थी, जिसे जांच के बाद पुनः स्वीकृत किया गया है। अब आगे से प्रत्येक माह नियमित रूप से पेंशन की राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाती रहेगी।
प्रशासन के इस कदम से पेंशनधारियों को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से लंबित भुगतान की समस्या का समाधान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page