अतरी ब्लॉक में बेलसर आंगनवाड़ी केंद्र को किया गया अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

0
IMG-20260102-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 जनवरी 2026,

गयाजी; अत्री प्रखंड अंतर्गत बेलसर आंगनवाड़ी केंद्र को लंबे समय से जारी अतिक्रमण से आज मुक्त करा लिया गया। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई एसडीएम केशव आनंद, सीओ अतरी दिलीप कुमार, अतरी थाना अध्यक्ष (SHO) तथा सीडीपीओ अतरी की संयुक्त मौजूदगी में संपन्न हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार बेलसर आंगनवाड़ी केंद्र पिछले काफी समय से अतिक्रमित था, जिसके कारण केंद्र में नियमित रूप से आंगनवाड़ी सेवाएँ जैसे– बच्चों का पोषण, टीकाकरण तथा प्री-स्कूल शिक्षा संचालित नहीं हो पा रही थीं। अतिक्रमण के चलते न तो बच्चों के बैठने की व्यवस्था ठीक से हो पा रही थी और न ही आंगनवाड़ी सहायिका अपना कार्य सुचारू रूप से कर पा रही थीं।
कई बार ग्रामीणों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक पूरी की गई।

सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, विशेषकर उन जगहों पर जहाँ बच्चों और महिलाओं से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित होते हैं।

केशव आनंद, एसडीएम निमचक बथानी,

सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद अब आंगनवाड़ी केंद्र अपने निर्धारित स्थान पर सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने संतोष जताया है और उम्मीद की है कि अब बच्चों को मिलने वाली आंगनवाड़ी सुविधाएँ बिना किसी बाधा के उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page