पटना स्थित साइंस सिटी का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

0
1767084823422.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 30 दिसंबर 2025,

पटना ; पटना के राजेन्द्र नगर स्थित 21 एकड़ में फैले नवनिर्मित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर के सभी प्रमुख हिस्सों, विभिन्न वैज्ञानिक गैलरियों और आधुनिक प्रदर्शों का गहन अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केंद्र है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को समझने के लिए यह एक अनूठा और अत्यंत उपयोगी स्थान है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस अत्याधुनिक साइंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत अवधारणाओं, सिद्धांतों और वैज्ञानिक गतिविधियों को आसानी से समझने में मदद मिलेगी, जिससे उनके भीतर विज्ञान के प्रति रुचि और अधिक मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न डिजिटल प्रदर्श, इंटरैक्टिव मॉडल, स्पेस और रोबोटिक्स गैलरी जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। यह साइंस सिटी आने वाले दिनों में बिहार ही नहीं, पूरे देश के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page