FIFO नियम उल्लंघन पर राजस्व कर्मचारी निलंबित, गया डीएम ने की सख्त कार्रवाई

0
1760248492376.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गया | 12 अक्टूबर 2025

गयाजी, बोधगया अंचल में पदस्थापित हल्का कर्मचारी रितेश कुमार को FIFO नियम (First In First Out) का उल्लंघन करने के आरोप में डीएम शशांक शुभंकर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, परिवादी के आवेदन पत्र के आलोक में बिहार भूमि पोर्टल से प्राप्त विवरणों के अवलोकन में यह स्पष्ट हुआ कि राजस्व कर्मचारी रितेश कुमार ने 129 बार FIFO प्रणाली का उल्लंघन किया है। यह कृत्य विभागीय निदेशों का घोर उल्लंघन माना गया है।

गौरतलब है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना द्वारा दाखिल-खारिज आवेदनों के निष्पादन में FIFO नियम और निर्धारित समयसीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किया गया था। इसके बावजूद श्री कुमार ने इन निर्देशों की अनदेखी की।

इसके अतिरिक्त, पूर्व में भी ज़िला पदाधिकारी गया ने श्री कुमार से ‘परिमार्जन प्लस’ के 355 लंबित आवेदनों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था, जिसका जवाब उन्होंने अब तक नहीं दिया। इसे प्रशासन ने स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण का उदाहरण बताया है।

आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जिला निगरानी समिति से मामले की गहन जांच कराए जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, जांच पूरी होने तक रितेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है तथा उनकी निलंबन अवधि का मुख्यालय अंचल कार्यालय नीमचक बथानी निर्धारित किया गया है।

“प्रशासनिक पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शशांक शुभंकर, जिला पदाधिकारी, गयाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page