मतदाता सूची से बाहर हुए व्यक्तियों को मिलेगा निःशुल्क कानूनी सहयोग, गयाजी जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल

0
Screenshot_2025_1011_224316.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अक्टूबर 2025

गयाजी, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स बनाम भारत निर्वाचन आयोग मामले में पारित आदेश के आलोक में, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), गया जी ने विशेष कदम उठाए हैं ताकि ऐसे व्यक्तियों को, जिनका नाम अंतिम मतदाता सूची से बाहर रह गया है, निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जा सके।

इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया श्री मदन किशोर कौशिक के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर पारा विधिक स्वयं सेवकों (PLVs) की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय गया में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां पैनल अधिवक्ता नागरिकों को अपील दायर करने में सहयोग करेंगे।

हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता:

1. अखिलानंद मिश्रा (9572859385) — सदर अनुमंडल

2. अजय कुमार सिंह (9431228110) — टिकारी अनुमंडल

3. रविकांत (9006433716) —नीमचक बथानी अनुमंडल

4. सुनील कुमार अग्रवाल (9470603754) — शेरघाटी अनुमंडल


जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास ने बताया कि गया जिले के सभी 24 प्रखंडों में पारा लीगल वॉलिंटियर्स (PLVs) तैनात किए गए हैं, जो मतदाता सूची से नाम हट जाने वाले व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेंगे ताकि वे समय पर अपील दायर कर सकें।

प्रखंडवार पारा विधिक स्वयंसेवकों की सूची :

शेरघाटी: दीपक कुमार (8340350542)

डोभी: सुचित कुमार पासवान (6202380176)

आमस: दानिश अहमद (9182088375)

बाराचट्टी: आशा देवी (7091266264)

बांके बाजार: विनोद कुमार यादव (7488345588)

गुरुआ: अजय कुमार सिंह (7004039361)

इमामगंज: संजय कुमार सिंह (9939070901)

मोहनपुर: उमेश चौधरी (8409776715)

डुमरिया: धर्मेंद्र कुमार (9110956957)

नीमचक बथानी: धीरेंद्र कुमार (9576231675)

अतरी: रोहित कुमार (6200136467)

मोहड़ा: संतोष कुमार (9117202920)

खिजरसराय: मनीष कुमार (9661926865)

टिकारी: संतान कुमार (9955262837)

परैया: परमानंद सिंह (9661462538)

कोच: हीरालाल यादव (8521215516)

गुरारू: मिथिलेश कुमार वर्मा (9973643968)

चंदौती: सूरज कुमार (9709455957), जुल्फिकार अंसारी (8862857129), संतोष कुमार (7979972074)

मानपुर: रिजवाना परवीन (9097751016)

बेलागंज: मनोज कुमार (9934297964)

बोधगया: अमरेश प्रसाद (9504779245)

वजीरगंज: अभिनव कुमार (8507776636)

टनकुप्पा: संजय कुमार चौधरी (8002810822)

फतेहपुर: राजू रविदास (9934800973)


जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया जी ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हट गया है, वे अपने प्रखंड स्तर पर प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयं सेवक या पैनल अधिवक्ता से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page