खिजरसराय में दुर्गा पूजा पर जागरण की आड़ में अश्लील कार्यक्रम आयोजित

0
Screenshot_2025_1004_152606.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 04 अक्टूबर 2025,

गयाजी, जिले के खिजरसराय प्रखंड स्थित कुड़वा बाज़ार में दुर्गा पूजा के अवसर पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जागरण का उद्देश्य धार्मिक माहौल और भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जोड़ना था, लेकिन इसके विपरीत यहां खुलेआम अश्लील गानों पर नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की खबर सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंच पर भक्ति गीतों के साथ साथ अश्लील और फूहड़ गानों पर भी डांस कराया गया, जिससे पूरे माहौल की गरिमा भंग हो गई। कई लोगों ने इसे दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक पर्व की आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए आक्रोश जताया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो भक्तिमय वातावरण में भक्ति गीतों से श्रद्धालु भाव विभोर होते रहे परंतु देर रात से लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजने लगे और मंच पर ऐसे डांस हुए जिनसे परिवार के साथ मौजूद श्रद्धालुओं को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी देने की बात कही है और मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों पर सख्ती से रोक लगे।

धार्मिक आयोजन के नाम पर अश्लीलता फैलाने को लेकर लोगों में असंतोष का माहौल है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page