श्यामनगर से निकली 551 फीट लंबी भव्य कांवर यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

0
Screenshot_2026_0822_223531.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 अगस्त 2026

गयाजी: खिजरसराय प्रखंड की कुड़वा पंचायत स्थित श्यामनगर गांव से शनिवार को सावन के पावन अवसर पर 551 फीट लंबी भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह यात्रा लगातार पांचवें वर्ष निकाली जा रही है। यात्रा को लेकर श्यामनगर सहित आसपास के गांवों में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

डीजे और भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

यात्रा के दौरान डीजे की धुन और भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के जयकारों के बीच श्रद्धालु कांवर लेकर रवाना हुए। श्यामनगर के अलावा कुड़वा पंचायत एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। 551 फीट लंबी कांवर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

पांचवें वर्ष आयोजित हो रही यात्रा

यात्रा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह कांवर यात्रा अब श्यामनगर की पहचान बनती जा रही है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

फतुहा से जल लेकर बनावर पहाड़ तक यात्रा

आयोजकों के अनुसार श्रद्धालु बस से फतुहा पहुंचेंगे, जहां से पवित्र जल लेकर पैदल कांवर यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा फतुहा, दनियावां, हुलासगंज, नई बाजार और कुड़वा होते हुए बनावर पहाड़ पहुंचेगी। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

धार्मिक आस्था के साथ ग्रामीण एकता का संदेश

आयोजकों ने बताया कि कांवर यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ ग्रामीण एकता का भी संदेश देती है। यात्रा में बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page