टोटो से 84.750 लीटर अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 अगस्त 2026
गयाजी: जिले के बहेर थाना क्षेत्र स्थित धीरजापुल अस्थायी जांच चौकी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब एवं बीयर के परिवहन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब एक टोटो से ले जाई जा रही थी।
161 बोतल शराब-बीयर बरामद
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पंजीयन संख्या BR-02ER-4572 वाले टोटो की जांच की गई। तलाशी के दौरान कुल 84.750 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर, यानी कुल 161 बोतल, बरामद की गई।
21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शीतल कुमार (उम्र लगभग 21 वर्ष), पिता रामचन्द्र यादव, निवासी राजवर, थाना मोहनपुर, जिला गयाजी के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अनुसंधान के बाद दाखिल होगा आरोप पत्र
पुलिस के अनुसार मामले में अनुसंधान जारी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार एवं गृहरक्षक जवान शामिल रहे।
