होटल ताज, पटना में संसदीय राजभाषा समिति का निरीक्षण – गया स्थित एसएसबी मुख्यालय को “उत्कृष्ट” प्रमाणपत्र

0
img-20250830-wa0025373362175873338749.jpg
Share with

पटना। संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप-समिति ने होटल ताज, पटना में केन्द्र सरकार के अधीन 24 कार्यालयों का दो दिवसीय राजभाषा संबंधी निरीक्षण किया। इस समिति में राज्यसभा और लोकसभा के 10 माननीय सांसद तथा सचिवालय के 2 वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण का नेतृत्व लोकसभा सांसद एवं समिति के उपाध्यक्ष  भर्तृहरि महताब ने किया।

निरीक्षण के दौरान सशस्त्र सीमा बल, क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) गया का भी आकलन किया गया। इस अवसर पर उप-महानिरीक्षक मानवेन्द्र ने सांसदों को हिन्दी में कार्यालय के कार्यों, संचालन संबंधी गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में बल मुख्यालय, नई दिल्ली का प्रतिनिधित्व  बी. के. पाल, उप महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय पटना द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यालय द्वारा गत वर्ष हिन्दी में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्षेत्रक मुख्यालय गयाजी की ओर से राजभाषा पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दी के प्रयोग, प्रकाशन, नवाचार और योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। सांसदों ने प्रदर्शनी एवं कार्यालय में राजभाषा हिन्दी के उत्कृष्ट प्रयोग की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि समिति ने निरीक्षण के बाद सशस्त्र सीमा बल, क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) गया को “उत्कृष्ट” प्रमाणपत्र प्रदान किया और उप-महानिरीक्षक श्री मानवेन्द्र को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि सशस्त्र सीमा बल के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page