विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार

0
Screenshot_20261103-205306_Photos
Share with

गया। जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र में विकास मित्र शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या के मामले में गया पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी उर्फ राइडर, डाभ उर्फ ओमकार और शक्ति कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक लोडेड पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को डेल्हा थाना को सूचना मिली थी कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर विकास मित्र शंकर मांझी की प्रार्थना कर लौटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस उपाधीक्षक-02 और डेल्हा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उसे सुरक्षित किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच, गया भेजा।

इस मामले में डेल्हा थाना कांड संख्या 294/26, दिनांक 5 अक्टूबर 2026 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और नगर पुलिस उपाधीक्षक-02 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और तकनीकी टीम की भी मदद ली गई।

औरंगाबाद में नानी के घर छिपे थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि कांड के दो अभियुक्त औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में अपनी नानी के घर छिपे हुए हैं। इसके बाद विशेष टीम ने वहां छापेमारी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।



पूछताछ में दोनों की पहचान बंटी उर्फ राइडर और डाभ उर्फ ओमकार के रूप में हुई। दोनों गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के अंदर बैरागी मोहल्ले के निवासी हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने इस कांड में संलिप्त तीसरे अभियुक्त शक्ति कुमार को भी गिरफ्तार किया, जो गुरारू थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव का रहने वाला है।

पहले भी तीन अभियुक्त भेजे जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बंटी उर्फ राइडर की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक लोडेड पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस हत्याकांड में पूर्व में भी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता


1. बंटी उर्फ राइडर, निवासी अंदर बैरागी, थाना डेल्हा।
2. डाभ उर्फ ओमकार, निवासी अंदर बैरागी, थाना डेल्हा।
3. शक्ति कुमार, निवासी तिनेरी, थाना गुरारू।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरामदगी समान का विवरण


एक लोडेड पिस्टल
तीन जिंदा कारतूस
दो मोबाइल फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page