गया के चंदौती में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और बमबाजी मामले में, 9 आरोपी गिरफ्तार, एक ने किया आत्मसर्पण

0
IMG-20261027-WA0011
Share with

गया। जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के बालदेव नगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, तोड़फोड़ और बमबाजी की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि एक आरोपी ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे चंदौती थानाध्यक्ष को बालदेव नगर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। हालांकि, उसी दिन दोपहर करीब दो बजे फिर सूचना मिली कि लगभग 40 से 50 लोग किसी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण रोक रहे हैं और तोड़फोड़ करते हुए मारपीट तथा गोलीबारी कर रहे हैं।

घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में लोगों को ईंट-पत्थर फेंकते और कुर्सी-टेबल तोड़ते देखा गया। घटनास्थल से दो सुतली बम भी मिले, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

इस मामले में चंदौती थाना कांड में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले को संवेदनशील देखते हुए मामले को गंभीरता से देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में गिरफ्तार आरोपियों के नाम विशाल कुमार उर्फ बिट्टू पांडेय, कुणाल दूबे, साहिल कुमार, सूरज कुमार, बौंडिल पासवान उर्फ सन्नी पासवान और प्रियंशु कुमार उर्फ मोटी पासवान सहित अन्य का नाम दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल रामजी पासवान ने 26 अक्टूबर 2026 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि रवि कुमार और अनुज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page