शेरघाटी में 900 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार, 522 लीटर शराब बरामद
आर्यावर्त वाणी | गयाजी/शेरघाटी | 01अक्टूबर 2026
गयाजी: शेरघाटी थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो चारपहिया वाहनों में रखी कुल 900 शराब की बोतलें बरामद की हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 522 लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गया-औरंगाबाद मोड़, गोहेला बाजार, शेरघाटी तथा चेरकी रोड करमा मोड़ के आसपास की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने शराब की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्रजीत कुमार (29 वर्ष), पिता बालकेश्वर सिंह, निवासी धनांव टोला, थाना जम्होर, जिला औरंगाबाद, सूरज कुमार (31 वर्ष), पिता राजेंद्र सिंह, निवासी डोभी, थाना डोभी, जिला गया तथा नागेंद्र कुमार (34 वर्ष), पिता झखुरी यादव, निवासी गोह, थाना गोह, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है।
900 बोतल और 522 लीटर शराब बरामद
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छापेमारी के दौरान दो चारपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान कुल 900 बोतल शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 522.000 लीटर बताई गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मो. हाबिल, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह सहित गृह रक्षक के जवान शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
