गयाजी में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सात गिरफ्तार; 693 लीटर से अधिक शराब बरामद

0
IMG-20260809-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 9 अगस्त 2026,

गयाजी: उत्पाद थाना शेरघाटी, गयाजी की पुलिस ने शराब के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तीन पहिया टेम्पो और एक चार पहिया कार से शराब का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया। छापेमारी बुढ़ी नदी पर बने पुल, थाना शेरघाटी तथा शेरघाटी (हेमजापुर) सिविल कोर्ट के पास करमाईन मोड़, थाना आमस क्षेत्र में की गई।

झारखंड निर्मित शराब की बड़ी खेप बरामद

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान झारखंड राज्य निर्मित विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई। जब्ती में 250 लीटर चुलाई शराब, 143.625 लीटर विदेशी शराब यानी 320 बोतल तथा 300 लीटर देशी शराब यानी 1000 बोतल शामिल है। इस तरह कुल बरामद शराब की मात्रा 693.625 लीटर बताई गई है।

सात आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने शराब परिवहन के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान :-

1. अमित कुमार, पिता जितेन्द्र सिंह, निवासी छोटका पिंडरा, थाना बहेरा, गयाजी तथा स्थायी निवासी गोसाईडीह, थाना हंटरगंज, चतरा (झारखंड);

2. शिवरंजन कुमार, पिता संजय प्रसाद, निवासी कोल्हौरा, थाना बोधगया, गयाजी;

3. नीरज कुमार, पिता सिटु प्रसाद, निवासी खरखुरा तरवाना, थाना डेल्हा, गयाजी;

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

4. अनुराग कुमार, पिता गांधी प्रसाद, निवासी बोधी बिगहा, थाना सिमरा, औरंगाबाद;

5. अविनाश कुमार, पिता गांधी प्रसाद, निवासी बोधी बिगहा, थाना सिमरा, औरंगाबाद;

6. रौशन कुमार, पिता उपेन्द्र प्रसाद, निवासी न्यू एरिया, वार्ड नंबर 11, थाना नगर, औरंगाबाद तथा स्थायी निवासी दधपी, थाना मदनपुर, औरंगाबाद;

7. अंकुश कुमार, पिता गांधी प्रसाद, निवासी बोधी बिगहा, थाना सिमरा, औरंगाबाद के रूप में हुई है।

टेम्पो और कार से किया जा रहा था शराब का परिवहन

विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों द्वारा दो-तीन पहिया वाहन टेम्पो और एक चार पहिया वाहन कार के माध्यम से शराब का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने वाहनों को भी कार्रवाई के दौरान अपने कब्जे में लिया है।

कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मो. हाबिल, सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह तथा सहायक अवर निरीक्षक नीतू कुमारी के साथ गृह रक्षक शामिल रहे।

अनुसंधान के बाद आरोप पत्र होगा समर्पित

उत्पाद थाना शेरघाटी की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page