RCM रूपांतरण यात्रा का गयाजी में हुआ भव्य स्वागत, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

0
IMG_20251211_112753.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 दिसंबर 2025,

गयाजी; आरसीएम की राष्ट्रव्यापी रूपांतरण यात्रा बुधवार को गयाजी पहुंची, जहां rcm के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत रथयात्रा के साथ हुई। यात्रा खेल परिसर से शुरू होकर गया कॉलेज मोड़ और रामपुर होते हुए गया कॉलेज के ग्राउंड में समाप्त किया गया जहां आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी हुए शामिल

कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के साथ बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन भी शामिल हुए थे। इनके अलावा जिले के और कई गणमान्य लोग शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों में भारी भागीदारी

समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित पोषण और आत्मनिर्भरता पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं और परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में rcm की कई स्टॉल लगाए गए थे जहां लोगों को प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी जा रही थी।

यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता: लक्ष्य एक मिलियन लोगों तक पहुंच

राष्ट्रव्यापी स्तर पर शुरू हुई इस रूपांतरण यात्रा से अब तक लाखों लोग जुड़ चुके हैं। 75 शहरों में आयोजित होने वाली इस यात्रा का समापन 22 दिसंबर 2025 को होगा। आयोजन समिति का अनुमान है कि यात्रा के समापन तक इसकी पहुँच लगभग एक मिलियन लोगों तक हो सकती है।

मैनेंजिंग डायरेक्टर सौरभ छाबड़ा का वक्तव्य

आरसीएम कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ छाबड़ा ने कहा कि गया से मिला बेहतरीन प्रतिसाद जन-आधारित आंदोलन की शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “हम हर घर को बेहतर स्वास्थ्य, मजबूत मूल्यों और नए आर्थिक अवसरों से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

एमडी प्रियंका अग्रवाल ने बताया—17,000 किमी की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव

मैनेजिंग डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने रूपांतरण यात्रा को कंपनी की 17,000 किमी लंबी परिवर्तन यात्रा का महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा, “हम महिलाओं को आत्मविश्वास, गरिमा और अवसर प्रदान कर उन्हें नए भारत के निर्माण में समान भागीदार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

सीईओ मनोज कुमार ने साझा की भविष्य की दृष्टि

सीईओ मनोज कुमार ने कहा कि गयाजी में दिखा उत्साह न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत में लाखों लोगों को प्रेरित करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुखद भविष्य का आधार बनेगा।

सीनियर लीडर सुजीत कुमार सिंह का संदेश

आरसीएम के सीनियर लीडर सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि रूपांतरण यात्रा की ऊर्जा और प्रेरणा गया तथा बिहार में सामुदायिक विकास की दिशा में नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आरसीएम आगे भी अपनी जन-केंद्रित पहलों को मजबूत रूप से जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page