गयाजी: जिले के मानपुर स्थित मुफ्फसिल थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस-पब्लिक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुफ्फसिल थाना प्रभारी देवराज इंद्र एवं मुफ्फसिल थाना के पुलिस पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयास से किया गया था। आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी संवाद, विश्वास और सौहार्द को मजबूत करना रहा। मैच में पुलिसकर्मियों, आम लोगों और पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एएसपी संजय कुमार ने किया मैच का शुभारंभ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार मौजूद रहे। उन्होंने सबसे पहले मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद बॉल उछालकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया गया।
पुलिस और पत्रकारों के बीच हुआ मैत्रीपूर्ण मुकाबला
मुख्य मुकाबले से पहले पुलिस टीम और पत्रकारों की टीम के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के बीच हुए इस मुकाबले का वहां मौजूद लोगों ने खूब आनंद लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साह बढ़ाया।
शुरुआती दो मुकाबलों में दोनों टीमें रहीं बराबरी पर
इसके बाद पुलिस और पब्लिक टीम के बीच मुख्य वॉलीबॉल मुकाबला शुरू हुआ। कुल तीन मैच खेले गए। शुरुआती दो मुकाबलों में एक-एक मैच पुलिस टीम और पब्लिक टीम ने अपने नाम किया। दोनों मुकाबले काफी रोमांचक रहे और खिलाड़ियों के बीच जीत के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
निर्णायक मुकाबले में पुलिस टीम ने मारी बाजी
तीसरा और निर्णायक मुकाबला पूरे आयोजन का सबसे रोमांचक मैच रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आए। जीत के लिए दोनों टीमों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। मुकाबले के निर्णायक क्षणों में पुलिस टीम ने लगातार दो महत्वपूर्ण गेंदें अपनी पाली में डालकर बढ़त बनाई और अंततः मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Advertisement
ter;box-sizing:content-box">
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 अगस्त 2026,

विजेता टीम
विजेता और पब्लिक टीम को शील्ड देकर किया सम्मानित
मैच समाप्त होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने विजेता पुलिस टीम के साथ पब्लिक टीम को भी शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की।
खेल से तन और मन दोनों आनंदित होते हैं : संजय कुमार
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि खेल ऐसी भावना है, जिससे तन और मन दोनों आनंदित होते हैं। खेल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। खेल के मैदान में जीत और हार अपनी जगह है, लेकिन अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच इस तरह के मैत्रीपूर्ण आयोजन आपसी संवाद और विश्वास को मजबूत करने का बेहतर माध्यम हैं। पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए काम करती है, वहीं जनता का सहयोग पुलिस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से दोनों के बीच सहज संवाद का वातावरण बनता है और आपसी दूरी कम होती है।
युवाओं को खेलों से जुड़ने की अपील
अपर पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम के साथ मिलकर काम करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस पुलिस-पब्लिक वॉलीबॉल मैच ने पुलिस और आम जनता के बीच सौहार्द, भाईचारे और आपसी विश्वास का सकारात्मक संदेश दिया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।