गया कॉलेज में भव्यता से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, NCC कैडेट्स की परेड और हर घर तिरंगा यात्रा बनी आकर्षण

0
IMG-20260817-WA0000.jpg

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 अगस्त 2026,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
eor-sss-href='https://aryavartvaani.com/gaya-college-80th-independence-day-ncc-parade-har-ghar-tiranga/'>
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 अगस्त 2026,

गयाजी। गया कॉलेज, गयाजी में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहीद भगत सिंह स्मारक पार्क में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन से हुई। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया।

NCC कैडेट्स ने दी आकर्षक परेड

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और NCC कैडेट्स ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी। NCC कैडेट्स की शानदार परेड समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। कैडेट्स का नेतृत्व ANO डॉ. संजय तिवारी और डॉ. प्रियंका राय ने किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया याद

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराने का दिन है।

उन्होंने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

प्राचार्य ने शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों से आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ कॉलेज के विकास और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए काम करने का आह्वान किया। वहीं विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और कॉलेज, राज्य तथा देश का नाम रोशन करने की अपील की।

हर घर तिरंगा’ सम्मान यात्रा में शामिल हुए NSS स्वयंसेवक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी के दौरान ‘हर घर तिरंगा सम्मान यात्रा’ निकाली। NSS कोऑर्डिनेटर डॉ. पिंटू कुमार भी यात्रा में मौजूद रहे और स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया।

तिरंगा यात्रा गया कॉलेज के गेट संख्या-1 से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से गुजरते हुए कॉलेज के प्रशासनिक भवन परिसर में समाप्त हुई। बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लेकर लोगों को राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश दिया।

‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के कार्यक्रम में कॉलेज की भागीदारी

प्राचार्य ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और गया कॉलेज भी इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।

उन्होंने कॉलेज में आयोजित ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम-2026’ का भी उल्लेख किया, जिसमें 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ लाइव संवाद किया था।

शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन B.Ed. विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने किया। समारोह में शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. विभा सिंह, सचिव डॉ. आनंद कुमार, बर्सर डॉ. मारकंडे पांडे, बड़े बाबू संतोष सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार और सचिव दुर्गेश सुमन समेत कॉलेज के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरा कॉलेज परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। अंत में गया कॉलेज परिवार ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page