रोक सूची से भूमि मुक्त करने के मामले में नीमचक बथानी में बैठक, महमदपुर की दो प्लॉट वाली जमीन को मुक्त करने की अनुशंसा

0
IMG-20260902-WA0001.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 सितंबर 2026

गयाजी: नीमचक बथानी अनुमंडल के अंतर्गत भूमि को रोक सूची से मुक्त करने से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद ने की। इसमें डीसीएलआर नीमचक बथानी, अवर निबंधन पदाधिकारी खिजरसराय एवं सभी अंचल अधिकारियों ने भाग लिया।

महमदपुर की भूमि को रोक सूची से मुक्त करने की अनुशंसा

बैठक में खिजरसराय अंचल के मौजा महमदपुर से संबंधित एक मामले की समिति द्वारा गहन समीक्षा की गई। खाता संख्या 75 के प्लॉट संख्या 126 एवं 161 की भूमि के संबंध में उपलब्ध समुचित साक्ष्यों की जांच के बाद समिति ने इसे रोक सूची से मुक्त करने की अनुशंसा की। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित भूमि के दस्तावेज एवं उपलब्ध साक्ष्यों की सम्यक समीक्षा के बाद समिति ने यह अनुशंसा की है।

लंबित मामलों पर जल्द प्रतिवेदन देने का निर्देश

बैठक में रोक सूची से भूमि मुक्त करने से संबंधित शेष मामलों की भी समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों से संबंधित आवश्यक प्रतिवेदन शीघ्र तैयार कर अवर निबंधन कार्यालय, खिजरसराय में समर्पित करें, ताकि मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन किया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page